बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

(आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार)

×
×

img Accessibility Controls

आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषय पर बिहार के सभी जिलों के चयनित प्रखण्डों के प्रमुख एवं जिला परिषद् अध्यक्ष का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिहार राज्य के बहु-आपदा के संबंध में प्रखण्ड स्तर तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से बिहार के सभी प्रखंडों के प्रमुख एवं जिला परिषद् अध्यक्ष का ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन‘‘ विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरंभ किया गया है। यह कार्यक्रम 12 बैचों में निम्न तालिका में दर्शाए गए तिथिवार किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रखंडों के प्रमुख एवं जिला परिषद् अध्यक्ष को बहु- आपदा के जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायी जा सकेगी और इसके द्वारा आपदाओं के जोखिम की पहचान कर उससे सामना करने हेतु उनका क्षमतावर्धन हो सकेगा तथा ’’बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोड मैप 2015-2030’’ के उद्देश्य के अनुरूप एक ‘‘सुरक्षित बिहार’’के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी।


आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषय पर बिहार के सभी जिलों के चयनित प्रखण्डों के प्रमुख एवं जिला परिषद् अध्यक्ष का प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारियों की सूची निम्नवत है :-



Click Here To Chat
BSDMA Mp3