पृष्ठ भूमिः- बाढ़ पूर्व तैयारी की राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक दिनांकः-13.06.2018 के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चिन्ता जाहिर की गई कि जून माह में बड़ी संख्या में प्रखंण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारियों का स्थानान्तरण एवं पदस्थापन होता है। बहुत से ऐसे पदाधिकारी बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में पदस्थापित हो सकते हैं, जिन्हें पूर्व से बाढ़ से निबटने के लिए अपेक्षित अनुभव नहीं है जिससे आसन्न आपदा से निबटने में कठिनाई होगी। अतएव बैठक में उपस्थिति उपाध्यक्ष बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को जिम्मेवारी दी कि वैसे पदाधिकारियों को चिन्ह्ति कर उन्मुखीकरण किया जाय।
कार्ययोजनाः- निदेश के आलोक में बाढ़ प्रवण क्षेत्रों के जिलधिकारियों से वैसे प्रखण्डों/अंचलों में नव पदस्थापित पदाधिकारियों की सूची की मांग की गई। सूची अप्राप्त रहने की स्थिति में बाढ़ एटलस 2013 एवं 2017 में चिन्ह्ति बाढ़ प्रवण पखण्डों/अंचलों से प्रखण्डों का चयन किया गया। साथ ही ग्रामीण विकास विभाग तथा राजस्व एवं भूमिसुधार विभाग द्वारा निर्गत स्थानान्तरण पदस्थापन अधिसूचना के आधार पर बाढ़ प्रवण प्रखण्डों एवं अंचलों में नव पदस्थापित होने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई। इस प्रकार कुल 171 प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं 165 अंचल अधिकारी को चिन्ह्ति किया गया जो बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में नव पदस्थापित हुए हैं। पूर्व पदस्थापन प्रखंड/अंचलों के आधार पर इसकी प्राथमिकता वार सूची तैयार की गई तदोपरान्त बिपार्ड के सहयोंग से प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। प्रशिक्षण का माड्युल, वि0 प्र0 से0 के पदाधिकारियों के लिए तैयार माड्युल रखा गया तथा दिनांकः-17.07.2018 से दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया।