x
B S D M A
बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के आपदा प्रबंधन एवं जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन पर व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

भूमिका – बिहार एक बहु-आपदा प्रवण राज्य है | यह राज्य बाढ़, भूकम्प, सुखाड़, चक्रवाती तूफान, नौका दुर्घटना, वज्रपात, नदियों/ तालाबों में डूबने की घटनाएँ, अग्निकांड, असमय भारी वर्षा आदि आपदाओं से समय-समय पर प्रभावित होता रहता है |
लोक कल्याणकारी राज्य के दायित्वों में आपदा प्रबंधन का महत्वपूर्ण स्थान है | आपदा प्रबंधन की अवधारणा में अमूल- चूक परिवर्तन होने के फलस्वरूप आपदा प्रबंधन में केवल राहत एवं बचाव ही नहीं अपितु रोकथाम, शमन, पूर्व तैयारियाँ, न्यूनीकरण, रेस्पोंस एवं पुर्नस्थापन/पुर्ननिर्माण की गतिविधियाँ शामिल हो गई हैं |
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राज्य, जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नीतियों के निर्माण एवं उनके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | अवधारणा परिवर्तन के उपरांत", यह आवश्यक हो जाता है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन अधिनियम, नीति, राज्य योजना, जिला योजना एवं बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोड मैप आदि का ज्ञान दिया जाए | उनका आपदा रेस्पोंस के समय लिए निर्धारित प्रशासनिक संरचनाओ तथा प्रशासनिक विशेषज्ञ बलों (NDRF/SDRF) के कार्यो की जानकारी भी हो | विशेष कर विभिन्न आपदाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं तथा मार्गदर्शिकाओं का अध्ययन तथा जिलास्तर पर इसके इस्तेमाल के संबंध में उनको अवगत होना अत्यावश्यक हो जाता है |
माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का आपदा प्रबंधन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषय पर बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, फुलवारीशरीफ, पटना के सहयोग से दो दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है |
द्देश्य – इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के सभी स्तरों यथा – अनुमंडल, जिला एवं राज्य के पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन के अवधारणा परिवर्तन के पश्चात नवजनित आयामों यथा – रोकथाम, शमन, न्यूनीकरण,त्वरित रेस्पोंस, पुर्नस्थापन एवं पुर्ननिर्माण आदि के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाय | इसके अतिरिक्त बिहार राज्य की बहु- आपदा प्रवणता, आपदा प्रबंधन से संबन्धित संस्थागत ढाँचों, अधिनियम नीतियों राज्य आपदा प्रबंधन योजना, बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप तथा विभिन्न आपदाओं के प्रबंधन के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मानव संचालन प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनका आपदा प्रबंधन हेतु उन्मुखीकरण एवं क्षमता वर्धन किया जाय | इस प्रशिक्षण से यह लाभ होगा कि आपदाओं के न्यूनीकरण एवं रेस्पोंस में गति आयेगी एवं किसी प्रकार के दुविधा की स्थिति से बचा जा सकेगा | आपदा से प्रभावित होने वाले समुदायों का बचाव, आपदा के जोखिम का न्यूनीकरण तथा आपदा पीड़ितों को ससमय साहाय्य उपलब्ध कराने में सहूलियत हो |
प्रशिक्षण – बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, फुलवारीशरीफ, पटना के सहयोग से दिनांक 16.01.2018 से विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम को आरंभ किया गया है |

प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारियों की सूची निम्नवत है :-


BSDMA Mp3