बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

(आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार)

×
×

img Accessibility Controls

पंचायत संसाधन केन्द्र (DPRC) के पदाधिकारियों का ‘’ आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन ’’ विषय पर दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम :
बिहार राज्य के बहु-आपदा के संबंध में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के पदाधिकारियों को ‘’ आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन ’’ विषय पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि इन प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से पंचायती राज विभाग के द्वारा आयोजित प्रखण्डस्तरीय प्रशिक्षण में सभी जनप्रतिनिधियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विषय पर प्रशिक्षित कर जागरूक करना । ताकि किसी भी आपदा के समय अपने पंचायत को सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके एवं पंचायतों को आत्मनिर्भर बना सके। किसी भी आपदा के घटित होने पर समुदाय ही प्रथम रिस्पांडर होता है अतएव आपदाओं की जोखिम की पहचान एवं न्यूनीकरण तथा प्रबंधन में समुदाय की अहम भूमिका है । समुदाय की इस महती भूमिका के निर्वहन हेतु जागरुक एवं सक्षम बनाने का कार्य पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से बेहतर तरीके से हो सकता है। इसी पृष्टभूमि में प्राधिकरण ने जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच 23-24 फरवरी, 2022 से आरंभ किया गया ।

पंचायत संसाधन केन्द्र (DPRC) के पदाधिकारियों का ‘’ आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन ’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों की सूची :-



Click Here To Chat
BSDMA Mp3