पटना एवं भोजपुर जिला में "Disaster Risk Public Awareness Program" कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट
दिनांक 19 एवं 20 जून 2025 को वज्रपात एवं डूबने से बचाव सम्बंधित जनजागरूकता कार्यक्रम के संदर्भ में पटना एवं भोजपुर जिला का भ्रमण श्री अभिनीत कुमार एवं श्री संदीप वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें ज़िले के अपर समाहर्ता, आपदा प्रभारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल के पदाधिकारी एवं संबंधित आपदा मित्र / वॉलंटियर्स के साथ बैठक की गई तथा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया, जो निम्नवत् है :-
पटना जिले में हुई प्रगति:
• ADM/ADMO से बैठक कर कार्यक्रम की मौजूदा स्थिति जानी गई।
• जिले में 05 प्रखंडो में जन-जागरूकता करने हेतु सामुदायिक स्वयं सेवकों की टीमें बना दी गई है।
• सभी टीम के साथ वाहन तय कर लिया गया है और उस पर GPS भी लगवाया जाना अनिवार्य रखा गया है।
• पहले के जिला समन्वयक श्री मनोज कुमार की जगह अब श्री संतोष कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
• सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से मुलाकात कर उनके साथ तालमेल बनाया गया है।
• अग्रिम सप्ताह में कार्यक्रम का शेडयूल जिलाधिकारी महोदय से अनुमोदित होने के उपरांत सभी चयनित प्रखंडो में जन-जागरूकता का कार्य शुरू कर दिया जाएगा |
• सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के तहत अब तक 12 बैच में 420 बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया है।
भोजपुर जिले में हुई प्रगति:-
• ADMO भोजपुर से भी कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से काह्र्चा हुई।
• भोजपुर में सामुदायिक स्वयंसेवक मौजूद नहीं है, सुरक्षित तैराकी के भी 20 मास्टर ट्रेनर्स है| जिसमे से 10 सुरक्षित तैराकी कार्यकम में कार्य कर रहे है|
• SDRF टीम की जिला में मौजूदगी है, इसलिए SDRF टीम के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित करवाने पर सहमति बनी | जिसके बाद SDRF के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके साथ कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी | एक tentative schedule भी बनवा दिया गया है | जिस पर अब जिलाधिकारी महोदय का अनुमोदन लिया जाएगा | ADMO द्वारा अग्रिम सप्ताह में जिला में चयनित प्रखंडों में जन-जागरूकता कार्यक्रम के शुरू करने की बात कही गयी |